Muzaffarpur

ट्रेन से कटकर 17 वर्षीय छात्र की मौत,परिवार में मचा कोह

मुजफ्फरपुर।बेतिया-चनपटिया रेलखंड पर कैथवलिया ढाला के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान पुरैना अहीर टोली निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, घटना रेल पोल संख्या 224/9 के पास हुई। बताया जाता है कि मंतोष कुमार 5216 ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर चनपटिया थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

मंतोष अपने पिता लक्ष्मण यादव की तीन पुत्रों और दो पुत्रियों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।रेल पुलिस के दरोगा शशिभूषण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!