108 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार,बोरे में छिपाकर ले जा रहा था शराब
पटना.झंझारपुर(मधुबनी)उत्पाद थाना झंझारपुर की टीम ने गश्ती के दौरान लौकही थाना क्षेत्र के कलुआही गांव के पास 108 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. शराब टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल पर चार बोरों में छिपाकर ले जाई जा रही थी.
उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने बताया कि उनके नेतृत्व में एसआई विकास कुमार, गृहरक्षक सत्यम राज, कुंदन कुमार पासवान, रौशन कुमार राम, गोपाल कुमार राम, छोटू कुमार और शिव शंकर कुमार के साथ गश्ती पर निकले थे. लौकही थाना क्षेत्र के कलुआही गांव सड़क के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पीछे सीट पर बोरा बांधे आता दिखा.
संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा. टीम ने तुरंत घेराबंदी कर मोटरसाइकिल, बोरे और व्यक्ति को कब्जे में ले लिया. तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे बंधे चार प्लास्टिक के बोरों से नेपाली देशी शराब मामा श्री ब्रांड के 12 कार्टन बरामद हुए. प्रत्येक कार्टन में 300 एमएल की 30 बोतलें थी. कुल 108 लीटर शराब जब्त की गई. मोटरसाइकिल टीवीएस अपाची का निबंधन, चेचिस और इंजन नंबर अस्पष्ट पाया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि
पकड़े गए तस्कर लौकही थाना क्षेत्र के सिंगराही गांव वार्ड दस निवासी अनिल कुमार है.
पूछताछ में उसने शराब का स्वामित्व स्वीकार किया. शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
