पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत
पटना. बेतिया.मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया पंचायत चौक स्थित करमवा मुख्य सड़क पर सोमवार के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों और सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना के बारे में बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान लालसरैया मलाई टोला, वार्ड संख्या 9 निवासी अघकिशोर साहनी के35 वर्धित पुत्र रामप्रवेश साहनी तथा मझरिया शेख, वार्ड संख्या 5 निवासी गुलटेनी साहनी के 32 वर्षीय पुत्र किरानी साहनी है
सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तथा दोनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसी भेजी। थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक और पिकअप की टक्कर की बात सामने आई है। पुलिस ने पिकअप और बाइक को जब्त कर थाना लाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक बैंगलोर जाने के लिए सुगौली से टिकट बनवाकर घर लौट रहे थे
बताया जाता है कि दोनों मृतक आपस में मौसा और भतीजा थे बेंगलुरु जाने के लिए दोनों मृतक सुगौली से टिकट बनवा कर घर की तरफ अपने मोटरसाइकिल से लौट रहे थे तभी यह दर्दनाक घटना घटी
घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी
ग्रामीण बताते हैं कि सड़क के किनारे जा रहा घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस उसके पहचान में जुट गई है
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
