Patna

ट्रैक्टर पलटने से 20 वर्षीय ट्रेक्टर चालक का हुआ मौत 

पटना. मोतिहारी.पताही . थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में ट्रैक्टर के पलटने से ट्रेक्टर चला रहे एक 20 वर्षीय युवक का मौत हो गया . मृत ट्रेक्टर चालक की पहचान परसौनी कपूर गांव के 20 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुआ है . जो गांव के संतोष सिह का पुत्र है . मृत ट्रेक्टर चालक गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ गांव के सरेह से मिट्टी लोड कर गांव की ओर जा रहा था . इसी दौरान उच्य विद्यालय के समीप ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया . ट्रेक्टर पलटने से ट्रेक्टर चालक गौरव ट्रेक्टर के नीचे दब गया .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ट्रेक्टर पलटने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जेसीबी से ट्रेक्टर को हटा ट्रेक्टर चालक युवक को गम्भीर हालत में पकड़ीदयाल के एक निजी अस्पताल में ले गए .जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया . गौरव के मौत की खबर मिलते ही उसके घर मे चीख पुकार मच गया .,मृत युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था .थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि परसौनी कपूर में ट्रैक्टर पलटने से ट्रेक्टर चालक की मौत की सूचना मिला है . इस संबंध में कोई आवेदन नही मिला है . आवेदन मिलते ही करवाई किया जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!