Patna

मौसम अपडेट:बिहार के 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:पूर्णिया में बिजली से 2 की मौत

पटना.बिहार में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इन जिलों में 40 KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।बीते 24 घंटे में पटना में ओले गिरे, तेज बारिश हुई। वहीं, बगहा, किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया में भी तेज बारिश हुई। कई जिलों में बादल छाए रहे।

 

पटना में आधी रात करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भर गया। सड़क धंस गई। पूर्णिया में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि सुपौल में एक महिला घायल हो गई।

 

 

औसत से 186% ज्यादा बारिश दर्ज

 

बीते 24 घंटे में बिहार में कुल 94.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो औसतन 32.1 मिमी रहता है। इस तरह यह बारिश सामान्य से करीब 186 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने 10 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है।लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर तक मौसम साफ था और धूप खिली थी।

 

12:30 बजे अचानक बादल घिर गए और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। बारिश बंद होते ही आसमान साफ हो गया और खुलकर धूप निकल आई। इसके बाद देर रात दोबारा तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दिन में जिस वक्त बारिश हुई, उसी समय ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी हुई थी। इससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में सड़कों पर जलजमाव होने से ट्रैफिक प्रभावित रहा.

 

कब तक रहेगा ऐसा मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने की उम्मीद है।

 

8 मईः उत्तर और पूर्वी बिहार में गरज के साथ बारिश।

9 मई: राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका।

10 मईः दक्षिण और मध्य विहार में आंधी-बारिश की संभावना।

11 मईः सीमांचल और दक्षिण-पूर्व विहार में हल्की से मध्यम बारिश।

पटना में मौसम का हाल

 

राजधानी में फिलहाल बादल छाए हुए रह सकते हैं। आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। उमस बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान भी 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2–3 दिनों बाद जैसे ही बारिश की गतिविधियां कम होंगी, वैसे ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मई के दूसरे सप्ताह से राज्य में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनने की संभावना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!