Dalsinghsarai

महावीर चौक पर हथियार के बल पर फल विक्रेता से मारपीट कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर हथियार के बल पर हुई मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल 6 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 9 अप्रैल 2026 की शाम दलसिंहसराय के महावीर चौक पर हथियार के बल पर मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध मे अभिषेक कुमार, पिता भोला मंडल, निवासी पगड़ा चकमुर्तुजा वार्ड-01 ने दलसिंहसराय थाना में लिखित आवेदन दिया था।

 

आवेदन के आधार पर 17 अप्रैल को थाना कांड संख्या-207/26 दर्ज किया गया। इसमें 6 प्राथमिकी अभियुक्त और 6 अज्ञात के खिलाफ धारा 191(2), 190, 194(2), 126(2), 127(2), 115(2), 109(1), 303(2), 352, 351(2-3) बीएनएस एवं 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सहयोग से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान

उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी वार्ड-13 निवासी मनोज महतो के पुत्र विवेक कुमार व अमित कुमार उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। छापामारी दल में पु०नि० मो० इरशाद आलम, सह थानाध्यक्ष दलसिंहसराय, पु०अ०नि० अजीत कुमार, थानाध्यक्ष उजियारपुर, स०अ०नि० विपीन कुमार, स०अ०नि० रंजीत कुमार, पीटीसी प्रणय कुमार सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे.पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

 

 

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!