वैशाली के युवाओं ने साउथ एशियन चैंपियनशिप में बढ़ाया देश और बिहार का मान
वैशाली जिले के प्रतापटांड गाँव के होनहार खिलाड़ियों प्रभात कुमार (अमन) ने 3rd South Asian Mardani Sports Championship में शानदार प्रदर्शन कर पूरे बिहार और वैशाली का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए लाठी-काठी खेल में गोल्ड मेडल तथा मर्दानी खेल में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर कुल 2 मेडल अपने नाम किए।
यह प्रतियोगिता असम के गुवाहाटी में आयोजित की गई थी,
जिसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे गाँव, जिला एवं राज्य में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रभात कुमार (अमन) की मेहनत,लगन और शानदार प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। खिलाड़ियों ने कहा कि वे आगे भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा करेंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
