Patna

बिना लाइसेंस चल रही तीन दवा दुकानों पर छापेमारी, दवाएं जब्त

पटना.मोतिहारी।तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत जयसिंहपुर आश्रम चौक पर बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. राज्य औषधि नियंत्रक, बिहार, पटना के निर्देश पर सहायक औषधि नियंत्रक, पूर्वी चंपारण द्वारा गठित जांच टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन दवा दुकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि तीनों दवा दुकान बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थीं. इनमें से दो दुकानें बेनामी पाई गईं, जबकि तीसरी दुकान “कोमल मेडिकल” के नाम से चल रही थी. इन दुकानों के संचालक के रूप में मुक्ति नाथ पंडित, मनीष कुमार और अभय कुमार की पहचान की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे औषधि निरीक्षक दयानंद प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीनों दुकानों से सभी प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त कर ली गईं. साथ ही प्रत्येक दुकान से एक-एक दवा का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए लिया गया है, जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि बिना लाइसेंस दवा दुकान चलाना गंभीर अपराध है और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. तीनों संचालकों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

 

 

इस छापेमारी दल में औषधि निरीक्षक सुशील कुमार, दयानंद प्रसाद, राकेश कुमार, सागर मल सोनी एवं पुलिस पदाधिकारी मनीष राज शामिल थे. पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना लाइसेंस दवा दुकानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही दवाओं की खरीदारी करें, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचा जा सके.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!