ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लौटाई 8 चोरी की बाइकें,मालिकों के चेहरे खिले
पटना.सीतामढ़ी. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे ”ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सोनबरसा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने पटना, मोतिहारी, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा और बेतिया सहित विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 8 बाइकें बरामद की. विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी वाहनों को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया गया. बाइक पाकर सभी वाहन स्वामियों ने सीतामढ़ी पुलिस का आभार जताया और इस पहल को मुस्कान लौटाने वाला बताया. इस मौके पर सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।