Begusarai

व्यवसायी से 2 टाइगर मोबाइल जवानों ने 3 लाख छीने,1 जवान गिरफ्तार

बेगूसराय.नगर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से तीन लाख रुपये जबरदस्ती छीन लेने के आरोप में पुलिस ने अपने ही महकमे के ‘टाइगर मोबाइल’ सिपाही को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी सिपाही फरार है, लेकिन उसके घर से वसूली गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। बताया जाता है कि पुलिस ने अमन कुमार नामक टाइगर मोबाइल के जवान को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर दिया है जबकि दूसरा आरोपी अंकेश फरार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को महदमपुर में पंकज मिश्रा के किरायेदार शिवशक्ति कुमार के घर में नकली सिगरेट बनाने की सूचना पर छापेमारी की गई थी। कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद किया गया था। आरोप है कि इसी कार्रवाई की आड़ में दोनों सिपाहियों ने व्यवसायी को धमकाया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को इस केस में फंसा दिया जाएगा। घटना के दो दिन बाद 14 मई को पीड़ित व्यवसायी के बेटे पीयूष राज ने नगर थाने में आकर बताया कि पुलिस ने उससे रुपये छीन लिये हैं।

 

एसपी के आदेश पर हुई जांच,सत्य पाया गया आरोप

 

बताया जाता है कि जबरदस्ती तीन लाख लेने के बाद भी जब पुलिस ने शिवशक्ति कुमार को नहीं छोड़ा तो उसके परिजन नगर थाना पहुंचे तथा हो हंगामा किया। इसके बाद टाइगर जवानों की करतूत की जानकारी एसपी मनीष कुमार को मिली। एसपी मनीष कुमार ने फौरन सदर एसडीपीओ वन आनंद कुमार पांडेय को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए। सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय की जांच में सभी आरोप सत्य पाये गए। एसडीपीओ की टीम ने दबोचा आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर नगर थाना के टाइगर मोबाइल सिपाही संख्या-832 अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अमन कुमार वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के सिंगारा गांव का निवासी बताया गया है। गिरफ्तार सिपाही से पूछताछ में दूसरे आरोपी टाइगर मोबाइल सिपाही संख्या-316 अंकेश कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सहरसा जिले के सौर बाजार स्थित घर पर छापेमारी की। छापेमारी में व्यवसायी से वसूले गए तीन लाख रुपये बरामद कर लिए गए। हालांकि अंकेश कुमार फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!