Patna

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो से अज्ञात शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस 

पटना.मोतिहारी. बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर गुरुवार को एक अज्ञात युवक (30 वर्ष) अचेतावस्था में पाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस (जीआरपी) को दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

 

 

 

रेल इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि युवक के पैकेट से एक पर्ची मिली है, जिसपर कृष्ण कुमार, देवीपुर लिखा है. कहा कि युवक की शिनाख्त के लिए रेल पुलिस ने मृतक का तस्वीर आसपास के सभी थानों और नजदीकी रेलवे स्टेशनों को शेयर किया है. इसके साथ ही स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस सीसीटीवी के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक स्टेशन पर कब और कैसे पहुंचा, ताकि उसकी मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सके.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!