गोलीकांड के अप्राथमिकि अभियुक्त की सहरसा से गिरफ्तारी।
दरभंगा।अलीनगर.थाना क्षेत्र के दसौत गांव मे 2 अप्रैल 2025 की देर संध्या ब्रांच पोस्ट ऑफिस धमसाईन के बीपीएम पंकज मिश्रा को अज्ञात अपराधियों द्वारा अपने ही दरवाजे पर गोली मारकर घायल कर देने से संबंधित मामले के (76/25) अप्राथमिकी अभियुक्त पप्पू चौधरी,पिता दुखी चौधरी,ग्राम रूपनगर थाना सदर सहरसा को अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा एवं एएसआई विकास कुमार ने संबंधित थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. अलीनगर थाना में अग्रिम करवाई की जा रही है.
उल्लेखनीय है कि वारदात के बाद से क्षेत्र में भय और दहशत का वातावरण था तथा पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती भी मानी जा रही थी. घटना के बाद से पुलिस विभिन्न एंगल से खंगालने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही थी जिसके कारण इसके तहत पहुंचने में पुलिस को सफलता मिल गई. तत्कालीन एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने भी इसमें सूक्ष्म एवं सक्रिय भूमिका किया था.
तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र को घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर तफ्तीश करने में उन्होंने काफी गाइड किया था जिसके बेहतर नतीजे पुलिस को हाथ लगे.घटना गत कि 2 अप्रैल 2025 को करीब 7:30 बजे अपराह्न में हुई थी जब बीपीएम पंकज मिश्र अपने मुख्य सड़क किनारे स्थित दरवाजे पर बैठ कर प्रतिदिन कि तरह कुछ कागजाती काम निपटा रहे थे कि सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग पहूंचे जिसमें से एक मोटरसाइकिल पर ही बैठा रह गया और दो लोग दरवाजे पर लगे ग्रील के पास खड़ा होकर पंकज मिश्र को प्रणाम किया तो उन्होनें गेट खोलकर बैठने का आग्रह किया इस क्रम में अपनी पुत्री से कुर्सी लाने को भी कहा तो जब कुर्सी देकर पुत्री अंदर चली गई तब पिस्टल निकाल कर वे मारने लगा जिस दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी इस बीच एक मिस फायर हो गया उसके बाद दूसरे व्यक्ति ने भी अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर चला दिया तो गोली पेट मे लग गई.
फिर भी हार नही मानते हुए जख्मी मिश्र ने दोनों से लड़ते रहे लेकिन लगातार दो फायरिंग की दो आवाज सुनते ही घर के लोगों को शंका हुआ तो गेट खोला कि दोनों भागने लगा जिस क्रम में भी जान बचाने के लिए फायर किया और भागने में सफल रहा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
