Patna

शांभवी 100% अंकों के साथ नेशनल टॉपर:पटना के स्कूलों का 100% रिजल्ट

पटना।द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% विद्यार्थी पास हुए हैं। 10वीं की परीक्षा में 2,58,721 स्टूडेंट बैठे थे। वहीं, 1,03,316 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी। दोनों परीक्षाओं में छात्राओं का दबदबा रहा। पटना के प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहार की बेटी शांभवी ने आईएससी (12वीं) की परीक्षा में 100% अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। जमशेदपुर के सेक्रेड हर्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी मूल रूप से बरौली प्रखंड के हलवार तिवारी टोला की निवासी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी इस बार बेटियों ने बाजी मारी है, जहां 10वीं में 99.46% और 12वीं में 99.48% छात्राएं सफल रहीं। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में दिव्य प्रकाश ने 99% अंक लाकर 10वीं का टॉपर और 12वीं में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की छात्रा निधि ने 98% अंक पाकर टॉप किया है। पुनर्मूल्यांकन की विंडो 1 मई से 4 मई तक खुलेगी।

 

डिजिटल माध्यमों से रिज्ल्ट उपलब्ध

परीक्षा में शामिल होने वाले 4 लाख से अधिक छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर अपना यूनिक UID और इंडेक्स नंबर डालकर देख सकते हैं। मार्कशीट DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!