Vaishali

वैशाली में 12KG गांजे के साथ तस्कर अरेस्ट, केस दर्ज; भेजा जेल

वैशाली में सराय थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से एक अंतर-जिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस मिश्रा पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मननपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 12.362 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।सदर 2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना के आधार पर कार्रवाई

 

इसी कड़ी में 29 अप्रैल को सराय थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ लेकर बस से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर सराय थाना पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और सराय टोल प्लाजा के पास कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान, प्रिंस मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.362 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।

 

आपराधिक इतिहास की जांच

 

पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे बेचने वाला था। इस संदर्भ में सराय थाना में कांड संख्या 139/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!