Samastipur

बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई 2 बच्चों की मां:ग्रामीणों ने मारपीट कर मंदिर में कराई शादी

वैशाली में 2 बच्चों की मां को प्रेमी के साथ बगीचे में पकड़ा गया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पकड़कर छपकी पोखर स्थित एक मंदिर में उनकी शादी करवा दी।घटना पातेपुर थाना क्षेत्र की है। महिला की पहचान खुशी कुमारी और प्रेमी की पहचान परदेशी कुमार के रूप में हुई है। घायल प्रेमी को इलाज के लिए पातेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

2022 में हुई थी पहली शादी

 

खुशी कुमारी की शादी 2022 में राजीव पासवान से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। वहीं, खुशी कुमारी और परदेशी कुमार की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। दोस्ती होने के बाद दोनों फोन पर लगातार बातचीत करते रहते थे। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

 

राजीव पासवान ने बताया कि मेरी पत्नी का दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों को जब पकड़ा गया, तो दोनों ने कहां उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना है। उन्होंने बताया कि तीन बार लड़के से विवाद भी हुआ था। उसे मैंने बोला था हमारे दो बच्चे हैं। मेरी भी इज्जत-प्रतिष्ठा है, मेरी पत्नी से दूरी बना लो। मैंने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की थी। लेकिन दोनों ने मेरी बात नहीं मानी।

 

राजीव पासवान ने कहा कि मेरी पत्नी को जब प्रेमी से मिलने का मन करता था, तो वो मुझसे झगड़ा करके घर से भाग जाती थी। मेरी पत्नी दीपावली के दिन भी प्रेमी के घर चली गईं थी। एक रात वहीं रही थी, फिर उसके मां-बाप उसको पकड़कर लाए थे। राजीव पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अब अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते। मेरे 2 बेटे है, वो मेरे साथ रहेंगे।प्रेमी की पहचान पातेपुर के मण्डईडीह गांव निवासी मेघा पासवान के बेटे परदेशी कुमार के रूप में हुई है। परदेशी ने बताया कि कल मैं रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी बीच खुशी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया तो मैं चला आया। इसी बीच गांव वालों ने हमें साथ में देख लिया। उन्होंने मारपीट करने के बाद हमारी शादी करवा दी।

 

इधर शादी करने के बाद खुशी कुमारी ने बताया कि अब हम दूसरे पति के साथ रहेंगे। “मर जाएंगे लेकिन अब पहले पति के घर नहीं जाएंगे”। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर हम दोनों का संपर्क हुआ था और मैसेज में बातें होती थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!