Samastipur

समस्तीपुर:कार पर लदे भारी मात्रा में शराब और बीयर के साथ कारोबारी गिरफ्तार 

समस्तीपुर: मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कोरबद्धा मोहल्ला में संत कबीर कालेज के समीप पुलिस ने सड़क पर कार में लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और केन बीयर के साथ एक धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. पकडे गए आरोपित की पहचान सरायरंजन थानाक्षेत्र के हरसिंहपुर पारी गांव के अर्जुन साह के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है. पकडे गए आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार रात्री गश्ती के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर कोरबद्धा मोहल्ला स्थित संत कबीर कालेज के समीप सड़क पर घेराबंदी बनाकर एक कार की तलाशी ली. इस क्रम में उक्त वाहन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और केन बीयर बरामद हुआ. जब्त बीयर की मात्रा 108 लीटर और शराब 144 लीटर है. उन्होंने बताया कि पकडे गए आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!