समस्तीपुर जिलाधिकारी ने पांडव स्थान के स्थल का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
समस्तीपुर।दलसिंहसराय।आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पांड पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने पांड पंचायत में शिविर स्थल पंचायत भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पांडव स्थान के स्थल का भी निरीक्षण किया.डीएम ने एसडीओ किशन कुमार,बीडीओ राजीव से उक्त चिह्नित भूमि का विवरण व इतिहास के संबंध में जानकारी लिया.इससे पूर्व पांड के मुखिया सुनीता देवी,जनप्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा,डॉ. डी. एन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि ने डीएम का स्वागत करते हुए पांड से जुड़ी तस्वीरे भेट किया.निरीक्षण के दौरान डीएम ने पांडव स्थल पर बने मंदिर के पुजारी व अन्य ग्रामीणों से मिले।
पुजारी द्वारा स्थल का मानचित्र सहित कई कागजात जिलाधिकारी को दिखाया एंव क्षेत्र कि समस्याओं से अवगत करवाया.इस दौरान उन्होंने स्थल पर लगे पुराने पीपल वृक्ष, चबूतरा, स्थल पर हो रही खेती का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.डीएम ने बताया कि पांडव स्थल का निरीक्षण किया गया.यहा से खुदाई के दौरान महाभारतकालीन सभ्यता संस्कृति के साक्ष्य के बारे में वरिय पदाधिकारी से बात कर यहाँ वापस लाने कि मांग ग्रामीणों द्वारा कि गई है.जिस पर आगे बात किया जायेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
