दलसिंहसराय में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम।
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एसएच-88 पर मोख्तियारपुर सलखन्नी के पास बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई.हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर मोख्तियारपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया.मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर वार्ड-2 निवासी दिनेश पासवान के पुत्र गौतम पासवान(20) के रूप में हुई है।
गौतम ड्राइवर का काम करता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था.परिजनों ने बताया कि गौतम दो महीने पहले ही हिना कुमारी से शादी के बंधन में बंधा था.मृतक अपने भाई बबलू को लाने के लिए बाइक से दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन जा रहा था.
इसी दौरान एसएच-88 पर मोख्तियारपुर सलखन्नी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसे स्थानीय लोगो कि मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जहाँ से समस्तीपुर रेफर किया गया. वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ मोख्तियारपुर एसएच-88 जाम कर दिया.सूचना पर पहुंची पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने जाम हटवाने का प्रयास किया परन्तु मुआवजे कि मांग को लेकर लोगो ने सड़क जाम रखा. सुचना मिलने पर पहुँचे बीडीओ राजीव कुमार ने मृतक के भाई बबलू कुमार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत तात्कालिक सहायता राशि का चेक सौंपा.चेक मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया. वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।
स्थानीय लोगो का कहना है कि एस एच 88 सलखन्नी में कई बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है फिर भी इस जगह पर प्रशासन ठोकर नहीं बनवाती है. जिस कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है.यह लगाकर अबतक चार लोगो कि मौत इस जगह पर हो चुकी है.अगर जल्द ठोकर नहीं बनाया गया तो सभी आंदोलन करेंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
