Samastipur

आंधी व बारिश के कारण ट्रैक्टर से धमवल गांव पहुंची बारात, हुई शादी

बेगूसराय.शाहपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिहिया प्रखंड के रुद्रनगर गांव से स्वर्गीय दिलीप सिंह के पुत्र कृष्णाकांत सिंह की शाहपुर प्रखंड के धमवल गांव जा रही बरात बीच रास्ते में ही फस गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद होरिल-छपरा गांव के पास ट्रैक्टर मंगाया गया, जिसके बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर दूल्हा और कुछ खास ही लोग इस शादी में शामिल हो सके।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम खराब के कारण धमवल गांव के रहने वाले निरंजन सिंह के पुत्री अंजली सिंह और दूल्हा कृष्णाकांत सिंह का जयमाल का रस्म माड़ो में ही पूरा किया जा सका। परिवार वालों ने बताया कि शादी को लेकर भव्य तैयारी की गई थी, लेकिन मौसम खराब के कारण सब खराब हो गया। इस शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे अंकित पांडेय, राकेश तिवारी, बंटी पांडेय, मुन्ना तिवारी ने बताया कि इस शादी का सफर वे लोग कभी नहीं भूल सकते है।

 

वहीं भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा, चंदन कुमार पांडेय, गनु पांडेय, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य बराती को मौसम खराब और सड़क मार्ग नहीं रहने के कारण बीच रास्ता से ही लौटना पड़ा। इस शादी का चर्चा पूरे दिन प्रखंड क्षेत्र में होता रहा। मालूम हो कि आजादी के बाद से अबतक धमवल गांव को पक्की सड़क से नहीं जोड़ा जा सका है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!