Samastipur

समस्तीपुर में रेल से लेकर सड़क तक परिचालन बाधित; दो लोगों की गई जान, 5 लोग घायल

समस्तीपुर.जिले में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे सड़क यातायात बाधित हो गया। वहीं बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी के बाद से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह अनियमित हो गई है। जिले में आई तेज आंधी और बारिश में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दंपति समेत पांच लोग घायल हो गये।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दलसिंहसराय में एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गये। वहीं मोरवा में खेत में परवल तोड़ने के क्रम में एक किसान की गिरा बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई जबकि ताजपुर में कार पर पेड़ गिरने से दंपति घायल हो गये। जिले में पिछले 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है। बताया जाता है कि रात करीब एक बजे कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन उसके बाद से लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।

 

उजियारपुर में तो शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कई इलाकों में पोल और तार टूट जाने के कारण आपूर्ति बाधित है। विभूतिपुर, रोसड़ा समेत अधिकांश प्रखंडों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है और लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ और डालियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें रास्ता साफ कराने में जुटी रहीं, लेकिन कई जगहों पर देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

आंधी तूफान से खेत में लगे लगे मक्का का फसल की क्षति हुई है। मूसलाधार बारिश एवं तेज आंधी के कारण जिले में मक्का की फसल गिरकर बर्बाद हो गई हो गया है। वहीं किसानों के द्वारा गेहूं की दौनी कर लिया गया है, जबकि भूसा खेत में ही रह गया था। भूसा भी भींग गया है। हालांकि यह वर्षा मक्का के लिए फायदेमंद है, किसानों को पटवन का पैसा बचा। लेकिन जो मक्का में पटवन हो चुका था वह नीचे जमीन में गिर गया। इससे वह फसल तो बर्बाद हो गया। जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने बताया कि जिले में हुई पानी आंधी से इस बार कोई खास फसल क्षति नहीं हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!