सोनपुर मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान सह विदाई समारोह का आयोजन
सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सामान्य सेवानिवृत्ति के अंतर्गत कुल 15 कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर एवं पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठन के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी कर्मचारी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो नई संभावनाओं और अनुभवों की शुरुआत का संकेत देता है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव सदैव संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी सहित विभिन्न यूनियन, SC/ST एसोसिएशन एवं ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दिया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
