Samastipur

समस्तीपुर में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस:पीएम का पुतला भी फूंका,महिला आरक्षण बिल लागू करने का मांग 

समस्तीपुर शहर कांग्रेसियों ने गुरुवार अंबेडकर स्मारक से जुलूस निकाला। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुलता भी फूंका गया। कांग्रेस नेता नारा लगा रहे थे, लोकसभा-राज्यसभा में 3 साल पहले पास महिला आरक्षण बिल को केंद्र सरकार तुरंत लागू करे। सरकार लोगों को बरगलाना बंद करे…।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुतला दहन से पहले जुलूस शहर के कचहरी, जिलार परिषद कार्यालय, काशीपुर होते हुए आरएसबी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा। मौके पर वरीय कांग्रेस के नेता रामकलेवर प्रसाद सिंह, अख्लाकुर रहमान सिद्दीकी, भूपनेश्वर राम, डोम राय, सनातन कुमार बाला, सोनी पासवान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस शहरी क्षेत्र की जिलाध्यक्ष अनीता राम कर रही थीं। इस दौरान लोगों ने कहा कि जब एक बार लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो इसे दोबारा पटल पर रखने की क्या जरूरत है। इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

 

अब तक लागू नहीं किया

 

काशीपुर चौक पर प्रदेश प्रचक्ता व संगठन प्रभारी नदीम अंसारी ने कहा कि लोकसभा में 2023 में महिला आरक्षण विधेयक भाजपा की एनडीए सरकार ने पास किया था। राज्यसभा में भी बिल पास हो चुका है, लेकिन इसे अबतक लागू नहीं किया गया है।भाजपा साजिश के तहत परिसिमन को नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम से पास करना चाहता थी। ताकि वह गलत रूप से लंबे समय तक सत्ता में काबिज रह सके।

 

कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता राम ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। जो बिल 2023 में पास हो चुका है। उसे सरकार ने अबतक लागू नहीं किया है।परिसिमन को नारी शक्ति वंदन संसोधन विधेयक के नाम से लाकर पास कराना चाह रही थी। जिसका विरोध किया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देना चाह रही है तो वर्तमान लोकसभा की संख्या में विधेयक को लागू करे। जनता को बरगलाना बंद करे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!