Dalsinghsarai

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसपुर की प्रधानाध्यापिका के सेवानिवृति पर शिक्षिका को किया गया सम्मानित 

दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसपुर की प्रधानाध्यापिका कल्पना झा को उनके सेवानिवृति के अवसर पर गुरुवार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया.अध्यक्षता चिन्हित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा ने किया. इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रभार लेने वाली शिक्षिका रंजना कुमारी के द्वारा कल्पना मैडम को अंगवस्त्र, चादर, पाग व माला से सम्मानित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि शिक्षक द्वारा किये गए कार्य अमर हो जाते हैं.अच्छे कर्मों को लोग वर्षो याद रखते हैं,अतएव विद्यालय के सभी शिक्षकों को कल्पना जी के कार्यो से सीख लेने की जरूरत है एवं अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने की जरूरत है.पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा ने किया.

 

 

मौके पर चंदन श्रीवताव, अजय कुमार चौधरी,संजीत कुमार चौधरी,प्रभास कुमार राय, पंकज कुमार,तेज बहादुर सिंह,गोपाल प्रसाद राय,नंद किशोर सिंह,आशा कुमारी,सुलेखा कुमारी,शशि प्रकाश,शोभा कुमारी, जगदीश कुमार व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!