Patna

मछली बनाने से मना करने पर नवविवाहिता से मारपीट:संदिग्ध मौत

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के पानापुर थाना क्षेत्र के भिलाईपुर गांव में आज शनिवार को एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजन का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है।मृतका की पहचान नंदनी कुमारी (19) के रूप में हुई है। नंदनी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। परिजन का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाते थे। प्रताड़ित करते थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका की मां ने बताया कि बीते दिन आंधी – बारिश हुई थी। इसी में ससुराल वाले मछली लेके आए, बनाने के लिए कहा। बेटी ने मना कर दिया कि कैसे इतनी तेज हवा में चूल्हा जलेगा। इसी पर ससुराल वालों ने मारपीट की। आज सुबह फिर ससुराल वालों ने चूल्हा पर खाना बनाने को कहा। मना करने पर पिटाई की।

 

मां का आरोप, कॉल पर ही थी, बेटी को मार डाला

 

मृतका की मां ने बताया कि बेटी ने आज सुबह 11 बजे कॉल किया कि मां ससुराल वाले मार पीट कर रहे। मुझे वहां बुला लो। मां ने सास से बात कराने को कहा, इसपर सास ने फोन पर कहा कि बेटी कामचोर है, खाना भी नहीं बनाती है। मां का आरोप है कि फोन पर बात करते करते ही बेटी का मुंह दबाकर, गला घोंटकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी।

 

दहेज की करते थे डिमांड

 

परिजनों का आरोप है कि पहले से दहेज की डिमांड की जा रही थी। हम इसको देने में सक्षम नहीं थे। आज सुबह सभी ने मिलकर नंदनी को मार दिया। फिर सभी ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए.मामले में पानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

 

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन के द्वारा मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!