बिहटा में बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त:तीन लाख से अधिक का जुर्माना
पटना के बिहटा थानाक्षेत्र में जिला खनन विभाग ने अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान बालू घाट से चार बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान कई अन्य ट्रैक्टर और उनके चालक मौके से फरार हो गए।
जिला खनन विभाग ने जब्त किए गए इन ट्रैक्टरों को बिहटा थाने को सौंप दिया है। विभाग ने चारों ट्रैक्टरों के खिलाफ बिहटा थाने में मामला भी दर्ज कराया है और उन पर लगभग 3 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।दरअसल, जिला खनन विभाग को पिछले कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी। सूचना के अनुसार, बिहटा थानाक्षेत्र के बिंदोल बालू घाट पर शाम और रात के अंधेरे में अवैध बालू का खनन और ओवरलोडिंग बड़े पैमाने पर किया जा रहा था।
सूचना के आधार पर, जिला खनन विभाग की टीम शनिवार शाम बालू घाट पहुंची और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने मौके से चार ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों को जब्त किया।घटना को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पटना जिला खनन विभाग के तरफ से कार्रवाई की गई है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस की टीम भी बालू घाट पर पहुंची थी और संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
जहां मौके से चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जिला खान विभाग की तरफ से थाने में मामला दर्ज किया गया है।
बता दे कि बिहटा थानाक्षेत्र के कई बालू घाटों पर रात के अंधेरे में अवैध खनन का कारोबार काफी दिनों से चल रहा है। जिला प्रशासन कार्रवाई करती है इसके बावजूद भी बालू माफिया बाज नहीं आ रहे हैं।कुछ महीने पहले ही परेव बालू घाट पर अवैध खनन को लेकर कार्रवाई के दौरान बालू माफियाओं की तरफ से जिला खनन विभाग के टीम पर हमला किया गया था। जिसमें एक जवान भी घायल हुआ था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
