Patna

चलती ट्रेन से लड़की को उतार कर गैंगरेप:चेन पुलिंग कर वारदात को दिया अंजाम

गया-पटना रेलखंड पर आज बेला और चाकंद स्टेशन के बीच लड़की के साथ गैंग रेप हुआ। बेलागंज थाना क्षेत्र में एक युवती को ट्रेन से जबरन उतारकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुा है।पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है, जो अपने ननिहाल गया के बेलागंज आ रही थी। युवती ट्रेन से सफर कर रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। इसके बाद युवती को जबरन नीचे उतार लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरोप है कि बदमाश उसे सुनसान इलाके में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह परिजनों और पुलिस तक पहुंची। इसके बाद मामला सामने आया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी। संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कौन-कौन शामिल थे और किसने ट्रेन में चैन पुलिंग की।

 

शनिवार को पीड़िता के आवेदन पर बेलागंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। साथ ही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी सबूत जुटाए गए हैं।

डीएसपी बोले- दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी

 

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने सुनसान वाले इलाके को वारदात के लिए चुना। विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।घटना के बाद बेलागंज समेत आसपास के इलाकों में लोगों में आक्रोश है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!