R.B कॉलेज कि छात्रा का हाथियार का भय दिखाकर अपहरण का प्रयास,भीड़ ने दो युवकों को पकड़ा, जेल
समस्तीपुर।दलसिंहसराय।आर बी कॉलेज की छात्रा का बाइक सवार चार की संख्या में आए बदमाश युवकों ने कालेज रोड से अपहरण करने का प्रयास किया।छात्रा की शोर पर जुटे लोगों ने अपहरण कर भाग रहे बदमाश युवकों को दबोच कर छात्रा को मुक्त कराया।हालांकि इस दौरान दो अन्य बदमाश हथियार लेकर फरार हो गया.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवार बदमाश को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई,जबकि घायल हो चुकी छात्रा को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद बेहतर ईलाज के लिए स्वजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.छात्रा आरबी कालेज के स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
इस संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि सुबह उनकी पुत्री दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज पढ़ने गई थी.दोपहर को कॉलेज से सूचना मिली कि उनकी बेटी फोटो स्टेट करने बाजार गई थी और अभी तक वापस नहीं आई है. सूचना पर वह अपनी पुत्री को खोजने निकले.कॉलेज से होते हुए मार्केट की तरफ जाने पर देखा कि दो-चार लोग उनकी पुत्री को घेरकर खड़े थे।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उज्जवल कुमार यादव एंव सरोज कुमार मेरी बेटी को हाथियार के बल पर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर गलत नीयत से अपहरण कर ले जाने का प्रयास कर रहा था. जब वह शोर मचाने लगी तो दोनों पब्लिक को आता देख बाइक से भागने लगा।इसी क्रम में वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया एंव दो भाग गया.मौके से उनकी बाइक भी बरामद की गई.पिता ने बताया कि आरोपियों के दोस्तों द्वारा उनकी पुत्री के साथ गलत हरकत करते हैं. पूर्व में भी इन लोगों ने मेरी बेटी के साथ अश्लील हरकत की थी।
वही थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा जबरदस्ती बाईक पर बैठा कर अपहरण कर ले जाने का प्रयास कि बात कही गई है.आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
