Samastipur

दोस्तो के साथ हथियार सामने रख कर की पार्टी, अरेस्ट:डर फैलाने की थी साजिश

समस्तीपुर में दोस्तों के साथ सामने में हथियार रख कर पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ। इसका सत्यापन करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मामले में पुलिस ने पुरनाही गांव के बैद्यनाथ महतो के बेटे ओम प्रकाश महतो को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है। जबकि, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सदर डीएसपी – 2 संजय कुमार ने बताया कि 27 मई की शाम सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवक अपने सामने हथियार के साथ खाते पीते नजर आये।

 

 

युवक की ओर से ही इस वीडियो को वायरल किया गया था। ताकि इलाके मे दहशत कायम कर लोगों को डराया धमकाया जा सके। वीडियो वायरल होने के बाद इसका सत्यापन किया, तो पाया गया कि वीडियो में दिख रहे युवक इसी थाने के पुरनाही और गोही गांव के है।

 

युवको की पहचान पुरनाही गांव के बैद्यनाथ महतो के बेटे ओमप्रकाश महतो के अलावा स्व. भूषण राय के बेटे अमन कुमार उर्फ भोला, मोगलानिचक के कमलेश कुमार राय के बेटे हिमांशु कुमार, पुरनाही गांव के राकेश राय के बेटे अमित कुमार,चारो गांव के देव कुमार सिंह के बेटे छोटू कुमार उर्फ अमित, गोही के शत्रुधन शर्मा के बेटे चंदन कुमार और गोही गांव के अरुण महतो के बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई।

वारिसनगर थाना का मामला है।

आरोपी को अब जेल भेजा जा रहा है। अन्य युवको की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि जब पुलिस पुरनाही पहुंची, तो वहां पर छोटू व एक अन्य बदमाश भी था, जो फरार हो गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!