पुलिस भर्ती परीक्षा को ले स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
समस्तीपुर/मोतिहारी. बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर समस्तीपुर सहित बिहार के कई स्टेशन पर भीड़ देखने को मिला.बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार को परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. परीक्षा समाप्त होने के बाद अचानक स्टेशन पहुंचे सैकड़ों छात्रों के कारण प्लेटफॉर्म पर अनियंत्रित भीड़ की बन गया. इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने में रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद दिखा.
आरपीएफ के पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद स्वंम कमान संभार रहे थे. आरपीएफ के पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह सहित अन्य जवानों ने स्थिति को संभालने के लिए त्वरित आवश्यक कदम उठाया. सुरक्षा कर्मियों ने लाउड हीलर (मेगाफोन) के माध्यम से लगातार घोषणाएं कीं. उन्होंने परीक्षार्थियों से शांति बनाए रखने, फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने और चलती ट्रेन में न चढ़ने की अपील किया.
आरपीएफ की इस सक्रियता और सूझबूझ से स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी. सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी में गाड़ी संख्या 12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस, 15002 देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15216 नरकटियागंज मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस व 19269 पोरबंदर एक्सप्रेस समेत कई अप एवं डाउन ट्रेनों में परीक्षार्थियों को कतारबद्ध कर सुरक्षित बिठाया गया. आरपीएफ के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सभी परीक्षार्थी सकुशल अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए, जिससे रेल प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
