भीषण गर्मी में दलसिंहसराय स्टेशन पर यात्री बेहाल,पानी के लिए तरसे लोग,कई नल टूटी
दलसिंहसराय,भीषण गर्मी और लू के बीच सोनपुर मंडल के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.स्टेशन पर पानी की मूलभूत सुविधा बदहाल है,जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.रेल यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर लगे ज्यादातर नलों की टोटियां टूटी हुई हैं.स्टेशन परिसर में लगा चापाकल भी महीनों से खराब पड़ा है.
पानी के लिए यात्री इधर-उधर भटकते दिखते हैं.पहले स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी का फ्रीज लगा था,लेकिन स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण उसे भी हटा दिया गया है.
वैकल्पिक व्यवस्था न होने से गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है.मजबूरी में यात्रियों को स्टॉल से बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है.
रोज सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि गरीब और मजदूर तबके के लोग इतना महंगा पानी नहीं खरीद सकते.कई यात्री गर्मी से बेहाल होकर प्लेटफॉर्म पर ही बैठ जा रहे हैं.स्थानीय यात्रियों और दैनिक रेल उपयोगकर्ताओं ने रेल प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए तुरंत स्टेशन पर खराब नलों और चापाकल को ठीक कराया जाए,साथ ही ठंडे पानी के लिए अस्थायी फ्रीज या वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए,ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
