Samastipur

समस्तीपुर:पूसा स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत,दूसरा घायल

समस्तीपुर।पूसा खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित श्रीरामपुर गाछी के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृत युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत झमहा गांव निवासी रामजन्मगिरी के 30 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि मृतक के पिता पूसा के कुबौलीराम मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बाद में मृतक के पिता एवं अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

इधर, दूसरी रेल दुर्घटना में वैनी थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी मोतीलाल शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि राहुल कुमार पूसा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

रेल पुलिस के अनुसार घायल युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए पूसा स्टेशन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं के बाद रेलवे ट्रैक पार करने में सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!