Patna

ऑर्केष्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस करते सिपाही का वीडियो वायरल

हाजीपुर.लालगंज थाना में पद स्थापित एक सिपाही का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक ऑकेष्ट्रा पार्टी में लालगंज थाना का एक सिपाही नर्तकियो के साथ अश्लिल गाने पर डांस करते दिखाई दे रहा है। लड़कियों पर पैसा लुटाते दिख रहा है। जिसका वीडियो सामने आने के बाद लालगंज एसडीपीओ ने संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में सदर एसडीपीओ टू गोपाल मंडल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए लालगंज थाना में पदस्थापित सिपाही चंदन कुमार का ऑर्केष्ट्रा में डांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो लालगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो कब का है और कहां है इसका पता लगाया जा रहा है। वीडियो में एक सिपाही सिविल ड्रेस में डांस करते देखा जा रहा है। जो अनुशासनहीनता का परिचायक है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!