Patna

जयनगर रेलवे स्टेशन पर अचेत किशोरी को जीआरपी ने कराया भर्ती 

पटना।जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर गुरुवार को गश्ती कर रहे जीआरपी जवान ने अचेतावस्था में एक किशोरी को देखा. जवान ने इसकी सूचना जीआरपी थानाध्यक्ष को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार सोनी प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंचे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

और तत्काल किशोरी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल जयनगर भेज दिया यहां किशोरी को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया. जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीन नंबर प्लेटफार्म पर अज्ञात किशोरी बेहोश हो रही थी. इसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया. किशोरी कुछ बोल नहीं पा रही है. वह बेहोशी की हालत में है. उन्होंने कहा कि किशोरी की शिनाख्त के लिए विभिन्न प्लेटफार्म पर उसकी फोटो चस्पा कर दी गई है. ताकि किशोरी की शिनाख्त और मामले का उद्भेदन किया जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!