पीएम की सौगात से वैशाली का बढ़ा मान,मालभोग केले को भेंट किए
हाजीपुर.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वियतनाम के राष्ट्रपति टी एलएम को बिहार के विशेष उत्पादों के साथ हाजीपुर के प्रसिद्ध मालभोग केले को भेंट किए जाने से वैशाली जिले में खुशी और गौरव का माहौल है। डीएम वर्षा सिंह ने इसे जिले की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और वैशाली की विशिष्ट पहचान का अंतरराष्ट्रीय सम्मान बताया है।
किसानों की मेहनत को मिला वैश्विक सम्मान: डीएम ने कहा कि हाजीपुर का मालभोग केला अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, मिठास, स्वाद और पौष्टिकता के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। गंगा एवं गंडक नदी के मैदानी क्षेत्रों की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु यहां केले की खेती के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है। वैशाली जिले के हजारों किसान मालभोग केले की खेती से जुड़े हैं और यह क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बना हुआ है।
ब्रांडिंग और विपणन पर सरकार का फोकस: उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और विपणन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वैशाली प्रशासन भी किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार व्यवस्था और कृषि योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जिले के उत्पाद राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी अलग पहचान बना सकें। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हाजीपुर के मालभोग केले को अंतरराष्ट्रीय अतिथि को भेंट करना वैशाली के किसानों के परिश्रम का सम्मान है और इससे जिले के कृषि उत्पादों की मांग तथा प्रतिष्ठा में और वृद्धि होगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
