Begusarai

मां-बेटे की मौत,देवर घायल:बेगूसराय में बीए की परीक्षा देने जा रही थी छात्रा को कार ने कुचला 

बेगूसराय में स्टेट हाइवे (SH)-55 पर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। घटना मंझौल थाना क्षेत्र में सिउरी पुल और कोरिया चौक के बीच की है। मृतक महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर के रहने वाले दिलीप कुमार पंडित की पत्नी सुमन कुमारी (25) के रूप में की गई। उसके गोद में करीब पांच महीने के बेटे हिमांशु राज की भी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हादसे में मृतका का देवर सौरभ कुमार घायल हो गया है। सुमन कुमारी आरसीए कॉलेज मंझौ में ग्रेजुएशन पांचवें सेमेस्टर की छात्रा है। जिसकी आज परीक्षा थी। वह अपने देवर सौरभ कुमार के साथ बाइक से परीक्षा देने बेगूसराय के एसके महिला कॉलेज आ रही थी। इसी दौरान बस को ओवरटेक करने के क्रम में सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया और ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया।

 

घायल देवर का इलाज जारी

 

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। तीनों को उठाकर मंझौल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि, देवर का इलाज चल रहा ह.घटना के संबंध में रिश्तेदार अशोक कुमार ने बताया कि मेरा मंझला भाई दिलीप कुमार परदेस में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी सुमन बीए की स्टूडेंट थी। आज वह मेरे छोटे भाई सौरभ कुमार के साथ बेगूसराय के एसके महिला कॉलेज परीक्षा देने बाइक से आ रही थी।

 

बाइक सौरभ चला रहा था, सुमन गोद में हिमांशु राज को लेकर बैठी हुई थी। सिउरी पुल और कोरिया के बीच में सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने कुचल दिया।घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इस बीच हिमांशु राज को स्थानीय लोग स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। जबकि पुलिस ने सुमन कुमारी और सौरभ कुमार को उठाकर मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सुमन को मृत घोषित कर दिया गया।

 

हिमांशु राज को भी स्थानीय लोग का ही डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वह भी बच नहीं सका। घायल सौरभ कुमार के मोबाइल से किसी ने उसके बड़े भाई अशोक कुमार को सूचना दी कि एक्सीडेंट में हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। हम लोग मंझौल अस्पताल लेकर जा रहे हैं, जल्दी पहुंचिए। अस्पताल पहुंचे तब पूरे घटना की जानकारी हुई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!