नीतीश कुमार को मिलेगा वीवीआईपी प्रोटोकॉल, अब रनवे तक जाएगी गाड़ी
पटना.बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को अब पटना और दिल्ली एयरपोर्ट पर विशेष वीवीआईपी प्रोटोकॉल सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उनकी गाड़ी सीधे एयरपोर्ट के रन-वे तक जा सकेगी, जिससे उनकी आवाजाही और अधिक सुरक्षित हो सकेगी।
सूत्रों के अनुसार, 19 मई को नागर विमानन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन चुकी है। विभागीय स्तर पर जरूरी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है। आदेश जारी होते ही यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी जाएगी।नई व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच प्रक्रिया में भी विशेष प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। अब तक इस तरह की सुविधा केवल कार्यरत मुख्यमंत्री को ही उपलब्ध रहती थी। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा श्रेणी, लंबे राजनीतिक अनुभव और लगातार वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।