मौत ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत,कोलकाता जाने के लिए निकले थे
दरभंगा/ बेनीपुर/ बहेडा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी स्व ललन झा की 29 वर्षीय गौरी शंकर झा की मौत ट्रेन से कटकर हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरी शंकर झा कोलकाता में पूरे परिवार के साथ रहते थे.तीन-चार रोज पूर्व गांव आया था.
शुक्रवार को घर से कोलकाता जाने के लिए निकले लेकिन शुक्रवार की देर शाम सकरी दरभंगा के बीच रेलवे ऑटो सिग्नल के पास उनका छत विछत शव पुलिस को मिला. वहां उनका बंद मोबाइल भी था जिसे चालू कर पुलिस ने इस की सुचना परिजन को दी परिजन को सूचना मिलते ही घर में कोहरा मच गया. सूचना मिलते ही गांव से परिजन दरभंगा पहुंच शव की पहचान किया. परिजन के पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया. शनिवार को गांव में उनकी अंतिम संस्कार कर दी गई है.वे अविवाहित थे.