Patna

जाली नोट गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार,कई मामलों में वांछित था बदमाश 

पटना.रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा पर लंबे समय से राष्ट्र विरोधी गतिविधि में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय जाली करेंसी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस की एसटीएफ, मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जाली नोट गिरोह के मास्टर माइंड दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है . आरोपी की गिरफ्तारी सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से विशेष छापेमारी के दौरान की गई .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम लगातार आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के बाद आखिरकार उसे धर दबोचा गया. गिरफ्तार दया तिवारी, महेंद्र तिवारी का पुत्र बताया गया है और वह सीतामढ़ी जिले के खैरवा गांव का रहने वाला है.

 

 

 

उसके खिलाफ हरैया थाना कांड संख्या 23/26 में भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. यहां बता दे कि 31 जनवरी 2026 को हरैया थाना पुलिस ने जाली नेपाली और भारतीय नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया था. उस कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने मौके से करीब 25 लाख रुपये की नेपाली जाली करेंसी, 18 हजार 500 रुपये की भारतीय नकली मुद्रा, कई मोबाइल फोन, पासपोर्ट, बाइक, कार और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले रसायन व उपकरण बरामद किए थे. उसी मामले में दया तिवारी को पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड माना गया था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था. जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी का नेटवर्क भारत, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ था . वह सीमा क्षेत्र में जाली नोटों की सप्लाई, छपाई और ठगी के धंधे को संचालित कर रहा था.

 

 

 

पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है. एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 4050 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है . फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

 

 

अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय जाली नोट गिरोह को बड़ा झटका लगा है और नेटवर्क की कमर लगभग टूट चुकी है. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि हरैया थाना कांड संख्या 23/26 में प्राथमिक अभियुक्त सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना क्षेत्र निवासी दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर इससे पहले भी सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज में कांड दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!