Vaishali

वैशाली में डायल 112 पुलिस ने दिव्यांग युवक को पीटा:घटना CCTV में रिकॉर्ड

वैशाली जिले के बिदुपुर बाजार में डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा एक दिव्यांग युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद वैशाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिटाई का शिकार हुए 19 वर्षीय मनीष कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गोवर्धन गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र हैं। मनीष जन्म से ही दोनों हाथों और पैरों से दिव्यांग हैं।

 

दुकान में मालिक की पत्नी और कई ग्राहक भी मौजूद थे

 

मनीष कुमार ने बताया कि बीते शाम करीब 5 बजे डायल 112 की टीम, जिसमें एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल शामिल थे, उनकी दुकान पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दुकान मालिक के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उस समय दुकान में मालिक की पत्नी और कई ग्राहक भी मौजूद थे।मनीष के अनुसार, जब उन्होंने पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करने से मना किया, तो दोनों कांस्टेबलों ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

 

मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता दिव्यांग

 

मनीष ने कहा कि उनका कोई कसूर नहीं था। उन्होंने बताया कि अपनी विकलांगता के बावजूद वे मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

 

चप्पल दुकानदार कालीचरण साह ने बताया कि पड़ोस के दुकानदार का एस्बेस्टस टूट जाने के बाद उसे बदलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद डायल 112 की पुलिस उनकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करने लगी और विरोध करने पर उनके कर्मचारी (मनीष) के साथ मारपीट की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!