वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में घर में पहुंचा निकला किंग कोबरा, दहशत
पटना।बगहा.वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो अंतर्गत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में एक किंग कोबरा के घर में पहुंच जाने से लोगों में डर का माहौल बन गया. घटना संतपुर सहरिया पंचायत के संतपुर गांव की है। गांव निवासी किशोर काजी के घर में बीती रात करीब 11 से 12 फीट लंबा विषैला किंग कोबरा घुस गया.
सांप को देखते ही घर के लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल गए. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई.सूचना मिलने पर वन विभाग की प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के परियोजना सहायक मुकेश कुमार, वन विभाग के वनरक्षी सुनील कुमार और अन्य सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया. सांप को पकड़ने के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली.
वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में जंगलों में रहने वाले सरीसृप और अन्य वन्य जीव अक्सर पानी और ठंडे स्थान की तलाश में आसपास के गांवों तक पहुंच जाते हैं.उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोग घबराएं नहीं और न ही किसी वन्य जीव पर हमला करें. खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दें.वन विभाग के अनुसार सूचना मिलने पर प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर वन्य जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू करती है और उन्हें वापस जंगल में छोड़ देती है. इस घटना के बाद गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
