Patna

शराब बंदी की खुली पोल:फुलों से सजी कार से 71 लाख मूल्य का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पटना। सीतामढ़ी।सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने जिला से आयी एसटीएफ की टीम के साथ बुधवार की मध्य रात्रि फोरलेन चौक पर स्थित ए-वन मॉल के समीप एनएच 227 पर नाकेबंदी कर नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 142.24 किलोग्राम गांजा लदी एक कार को जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान परिहार थाना क्षेत्र के झपहा मसहा गांव निवासी उमेश महतो के पुत्र विकास कुमार व भगवान महतो के पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है. जब्त गांजा का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य 71 लाख रुपये आंकी गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पुलिसिया पूछताछ में उक्त दोनों तस्कर ने तस्करी में शामिल अन्य कई लोगों के नामों का खुलासा है. पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर गांजा लदी एमएच 06बीएम 3668 नंबर की कार को फूलों से सजा रखी थी. पुलिस द्वारा उक्त कार को रोककर की गयी पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर विकास ने बताया कि वह बराती में शामिल होने जा रहा है. कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि उन्हें नेपाल से गांजा की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर ले जाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना सत्यापन के पश्चात नाकेबंदी कर जब्ती की कार्रवाई की गयी.

 

 

पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि उसके गांव के ही रंजीत कुमार उर्फ रंजीत सिंह जो मेन सप्लायर है ने उक्त गांजा को कार में लोड करवाया था. जबकि अमृत कुमार व विनय कुमार लाइनर का काम कर रहा था. गांजा की खेप पुपरी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी मंजय राय व मुजफ्फरपुर निवासी रोहन कुमार के यहां पहुंचाया जाना था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुअनि हीरालाल पासवान के वयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमे गिरफ्तार दोनों तस्कर समेत इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सभी को आरोपित किया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!