Muzaffarpur

अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर,लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

मुजफ्फरपुर।मोतीपुर बाजार में गुरुवार को एसडीएम वेस्ट के नेतृत्व में नगर प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह अभियान जवाहर चौक से गांधी चौक तक सड़क के दोनों तरफ चला.

 

 

 

अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान प्रशासन और कब्जाधारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. हालांकि,भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.

कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार ने बताया कि नाला निर्माण कार्य और उड़ाही लंबे समय से अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा था. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संबंधित लोगों को पूर्व में तीन बार नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने कहा कि जिनको नोटिस किया गया है

 

 

 

और उन्होंने अतिक्रमण स्वतः खाली नही किया है उनके खिलाफ प्रशासन का बोल्डोजर अभियान जारी रहेगा. मोतीपुर बाजार में इस अभियान के चलाये जाने से मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से निजात मिलेगा. जाम की समस्या से निजात मिलने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

अभियान का नेतृत्व एसडीएम वेस्ट सह दंडाधिकारी आकांक्षा ने किया. इस दौरान सीओ तरुण कुमार,ईओ जय कुमार थानेदार संजीव कुमार सिंह,सिटी मैनजर,टैक्स दारोगा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौके पर तैनात रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!