Darbhanga

सवारी गाड़ी ट्रेन में वृद्ध की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम 

दरभंगा।बिरौल थाना क्षेत्र के अहिलवारा गांव निवासी 70 वर्षीय जगदीश पासवान की ट्रेन में सफर के दौरान मौत हो गई. घटना मंगलवार की है. मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए दरभंगा रेलवे जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि मृतक जगदीश पासवान जो गाड़ी संख्या 63378 पसींजर सहरसा से लहेरियासराय आने वाली ट्रेन में सवार थे. सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और सीट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. सहयात्रियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी. ट्रेन के दरभंगा स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया.

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास से मिले कागजात आधार कार्ड के आधार पर पहचान की गई. इसके बाद बिरौल थाना पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

 

इधर, जगदीश पासवान की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर में चीख-पुकार मच गई. बताया जाता है कि मृतक जगदीश पासवान किसी काम से सहरसा गए थे और मंगलवार को ट्रेन से वापस घर लौट रहे थे. वे पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था.

 

ग्रामीणों के अनुसार जगदीश पासवान मिलनसार स्वभाव के थे. उनके निधन से गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जीआरपी से सूचना मिलने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रेल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!