एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने कंगली थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड,आचरण संदिग्ध पाया गया.
पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कंगली थाना के थानाध्यक्ष मो. लाडले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई परिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई है.
जांच में सामने आया कि थानाध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग किया, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती और उनका आचरण संदिग्ध पाया गया. रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना देरी के कार्रवाई सुनिश्चित की.
इस कदम से पुलिस विभाग में साफ संदेश गया है कि अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विभागीय छवि को बनाए रखने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से की गई है. निलंबन के बाद मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी रहेगी. जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. एसएसपी की इस सख्ती को कानून-व्यवस्था में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
