Patna

टोला क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,बंजरिया टीम ने टॉफी पर जमाया कब्जा 

पटना।मोतिहारी।बंजरिया. अजगरी पंचायत के अजगरी मस्जिदवा टोला के खेल मैदान में आयोजित शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया. रोमांचक खिताबी भिड़ंत में बंजरिया की टीम ने सिंघिया सागर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. 17 अप्रैल से शुरू हुए टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. फाइनल मैच का उद्घाटन अजगरी पंचायत के मुखिया पति दीपक कुमार सिंह व पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. उमेश अख्तर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फाइनल मुकाबला बंजरिया बनाम सिंघिया सागर के बीच खेला गया. सिंघिया सागर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 155 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंजरिया की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मात्र 10 ओवर 3 गेंद में ही 156 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मैच के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह द्वारा मेडल, ट्रॉफी व नकद राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

 

 

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बंजरिया के खिलाडी रहमत को शानदार खेल के लिए दिया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज बंजरिया के ही सोहैल को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन चुना गया. टूर्नामेंट के आयोजन में मुख्य रूप से मुन्ना, आरिफ और अफरोज सहित क्षेत्र के तमाम क्रिकेट प्रेमियों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया. फाइनल मैच के दौरान भारी संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद रहे. जिन्होंने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!