अवैध निकासी:बिना अंगूठा लगाये ही 6 लोगों के खाते कट गये रुपये
मुजफ्फरपुर।औराई थाना क्षेत्र में बैंक खातों से अवैध निकासी का मामला उजागर हुआ है.कई लोगों के खाते से बिना अंगूठा लगाये ही राशि की निकासी हो गयी है.
धरहरवा पंचायत के चैनपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि उसके खाते से अप्रैल माह में के बीच प्रतिदिन 10 हजार कर कुल 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई. मामले की जानकारी तब हुई जब वह पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची.
बैंक कर्मियों से जानकारी मिलने के बाद वह हक्का-बक्का रह गई. कटौझा निवासी बिखिया देवी ने बताया कि उसके खाते से 1.25 लाख की अवैध निकासी कर ली गई, उन्होंने भी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पीड़ित इंद्रजीत साह, संजय कुमार समेत कई अन्य लोगों के खातों से भी अवैध निकासी की गई है. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
