Patna

अवैध संबंध के कारण बड़े भाई की हत्या:पत्नी और छोटा भाई गिरफ्तार,हथियार कुएं से बरामद

पटना.बिहटा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में 4 मई को हुए अनिरोध कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी निशु कुमारी और उसके छोटे भाई कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और मैगजीन को गांव के एक कुएं से बरामद किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, अनिरोध कुमार की सिर और पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी।पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अनिरोध कुमार की हत्या उसकी पत्नी निशु कुमारी और छोटे भाई कुंदन कुमार ने मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे, जिसके कारण हत्या की साजिश रची गई।

 

 

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने पिस्टल और मैगजीन को छिपाने के लिए गांव के कुएं में फेंक दिया था, जिसे अब बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!