समस्तीपुर:दुसरी शादी करने पहुंचे पति की पत्नी ने की पिटाई,जयमाला के बक्त पहुंच गई पत्नी
समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी नगर परिषद क्षेत्र के लोदीपुर मुहल्ला में शादी करने पहुंचे दूल्हे कि जयमाला के बक्त पहली पत्नी ने पिटाई कर दी। पहली पत्नी के पहुचने के बाद हंगामा मच गया।दूल्हे कि पिटाई एवं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बाराती वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने बारातियों को खदेड़ कर पीटा और दूल्हे की पिटाई कर दी जिसमें उसका सर फट गया।ग्रामीणों ने दूल्हे के पिता एवं चाचा को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दूल्हे एवं उसकी पहली पत्नी को थाने लेकर आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोदीपुर धीर मुहल्ला में बुधवार की रात प्रदीप सहनी की बेटी अस्मिता की शादी हो रही थी। यह शादी वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी राजकुमार सहनी के पुत्र पंकज कुमार से हो रही थी। शादी समारोह में दूल्हे के साथ लगभग 40 की संख्या में बाराती भी आए थे।लेकीन पत्नी के रहते हुए दुसरी शादी करना दूल्हे को मंहगा पड़ गया। वरमाला के वक्त उसकी पहली पत्नी वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हसनपुर गंगरी निवासी विजय सहनी की बेटी नीलम देवी पहुंच गई।
पहली पत्नी ने जयमाला स्टेज पर चढ़कर दूल्हे का कॉलर पकड़ कर पिटाई कर दी। पहली पत्नी दो बच्चों की मां है।उक्त घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और दूल्हे की पिटाई कर बारातीयों को खदेड़ कर भगा दिया।पहली पत्नी नीलम देवी ने बताया कि दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। 6 वर्ष पहले दोनों ने तमिलनाडु में शादी कर ली थी।बरसों साथ रहने के बाद उसका पति गुप-चुप तरीके से दुसरी शादी करने पहुंचा था।
पुलिस को नीलम देवी ने बताया कि वह तलाकशुदा थी और एक बच्चे की मां है। तमिलनाडु में उसने पंकज से शादी कर ली थी और दोनों वहीं रह रहे थे। समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।दूल्हे के पिता एवं चाचा को ग्रामीणों ने बंधक बना कर उससे शादी समारोह में हुई खर्च को वापस करने कि बात कह रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
