Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में किराना दुकान का दीवार तोड़कर 2 लाख की चोरी, CCTV में कैद 

#दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के सरदारगंज स्थित विद्यापति रोड में चोरों ने एक किराना दुकान आनंद स्टोर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया.अज्ञात चोरों ने रात में दुकान की दीवार और गेट तोड़कर करीब 2 लाख रुपये का सामान चुरा लिया.वारदात से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया.सुचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़ित दुकानदार गोलापट्टी, चकलोकमान वार्ड नंबर 12 निवासी अनुराग आनन्द ने थाना में आवेदन दिया है.

उन्होंने बताया कि आनंद स्टोर,मुरही मिल के पास उनकी दुकान है.बीते 13 मई की शाम करीब 7 बजे वह दुकान बंद कर अपने कर्मियों के साथ घर चले गए थे.रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के उत्तर दिशा की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया.इसके बाद चोरों ने गेट की दीवार तोड़ी और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया.अंदर का दूसरा गेट भी तोड़कर चोर दुकान में घुसे.चोरों ने दुकान से काजू, किशमिश, हॉर्लिक्स, सिगरेट, रजनीगंधा सहित करीब 2 लाख रुपये मूल्य का किराना सामान चोरी कर लिया. उन्हें चोरी कि जानकारी गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तब लगी.

 

 

पीड़ित ने बताया कि तार काटने से पहले चोरों की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है.पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान में जुट गई.

 

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!