Samastipur

वट सावित्री पूजा का सामान खरीदने निकली महिला की सड़क हादसे में मौत

समस्तीपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। महिला वट सावित्री पूजा का सामान खरीजने के लिए घर से निकली थी। मृतका की पहचान मनियर गांव निवासी अशोक सहनी की पत्नी रिंकू कुमारी है। वो अपने पीछे 3 छोटे बच्चों को छोड़ गई है। सबसे छोटा बेटा 6 महीने का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों के अनुसार, 16 मई को होने वाली वट सावित्री पूजा के लिए रिंकू कुमारी सड़क किनारे पूजा का सामान खरीदने निकली थीं। इसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद बाइक चालक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की है।

 

घटना के बाद परिजन घायल रिंकू कुमारी को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर मोहिउद्दीन नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

 

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

 

मोइनुद्दीन नगर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के बाद पूरे गांव में शोक है। एक तरफ जहां वट सावित्री पूजा की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!